Pati Patni Aur Woh Do Review: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म पति पत्नी और वो दो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अगर वीकेंड पर आप ये फिल्म देखनी की सोच रहे है तो हमारे रिव्यू को जरूर पढ़ लें।
1 बार तो देखनी बनती है आयुष्मान खुराना की फिल्म (pic credit-instagram)
Pati Patni Aur Woh Do Review: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रॉम-कॉम फिल्मों को हमेशा से दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता आया है और यही वजह है कि इस फिल्म पति पत्नी और वो दो को लेकर भी लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अब सवाल यह है कि क्या फिल्म पति पत्नी और वो दो लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी या फिर नहीं। फिल्म की कहानी से लेकर एक्टिंग और मनोरंजन तक, हर पहलू के बारे में हम आपको इस रिव्यू में बताएंगे।-(ये भी पढ़ें-Pati Patni Aur Woh Do 1st Review: एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज)
पति पत्नी और वो दो की कहानी प्रयागराज में रहने वाले प्रजापति पांडे (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में वो एक फॉरेस्ट ऑफिसर के रोल में नजर आते हैं, जो अपनी को वर्कर नीलोफर खान (रकुल प्रीत सिंह) की मदद से एक खतरनाक तेंदुए को पकड़ते हैं। नीलोफर सिर्फ उनकी सहकर्मी ही नहीं, बल्कि उनकी वाइफ अपर्णा त्रिवेदी (वामिका गब्बी) की सबसे अच्छी दोस्त भी है। प्रजापति अपनी पत्नी अपर्णा के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहा होता है। लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब उसकी पुरानी क्लासमेट चंचल कुमारी उनकी जिंदगी में वापस आती है। इसके बाद जो होता है वो देखने लायक है। हालांकि फिर भी फिल्म को देखकर आप ज्यादा हैरान नहीं होंगे। कहानी के बारे में भी आप पहले ही पता लगा लेंगे।
कॉमेडी के मामले में आयुष्मान खुराना सुपरस्टार अक्षय कुमार को भी टक्कर देते हैं। उन्होंने हमेशा की तरह शानदान काम किया है। प्रजापति पांडे के किरदार में आयुष्मान चमक गए हैं। उन्होंने अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग और मजेदार अंदाज से कई सीन्स में खूब हंसाया है। खासकर ओवर-द-टॉप और ड्रामेटिक सीन्स में आयुष्मान पूरी तरह छा जाते हैं। वहीं सारा अली खान कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आती है। उनकी एक्टिंग की भी लोग तारीफ कर रहे हैं। बात करें वामिका गब्बी की तो उन्होंने भी काफी नेचुरल एक्टिंग की है। रकुल प्रीत सिंह भी नीलोफर खान के किरदार में छा गई है। कुल मिलाकर सभी लोगों ने अपना 100% दिया है।
पति पत्नी और वो दो की कहानी भले ही तेज रफ्तार में आगे बढ़ती है, लेकिन यही इसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी बन जाती है। तेज गति के कारण किरदारों के इमोशनल मोमेंट्स, ट्विस्ट और घटनाओं को सही तरीके से उभरने का मौका नहीं मिल पाता। कुछ जगहों पर गाने और घटनाएं बिना तैयारी के आ जाती हैं, जो कहानी के फ्लो को कमजोर करती हैं। हालांकि फिल्म कॉमेडी पर ज्यादा फोकस करती है, लेकिन रोमांस वाले हिस्से में ये कमजोर पड़ जाती है। कहानी अच्छी है लेकिन आप आगे क्या होने वाला है इसे प्रेडिक्ट कर सकते हैं। कहानी में थोड़ा और नयापन होता तो मजा ही आ जाता।
अगर आपको वीकेंड पर हंसना है तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं। वहीं अगर आपको रॉम कॉम मूवीज देखना पसंद है तो ये मूवी आपके लिए है। हम फिल्म पति पत्नी और वो दो को 3 स्टार देते हैं।