O Romeo Box Office Collection Day 3: विशाल भरद्वाज के निर्देशन में बनी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) का ओपनिंग वीकेंड ज्यादा खास नहीं रहा है। निर्माताओं को पूरी उम्मीद थी कि यह शुरुआती तीन दिनों में कम से कम 50 करोड़ रुपये का आसपास कमाई करेगी। 13 फरवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने दस्तक दी। हैरानी की बात यह है कि 'ओ रोमियो' ओपनिंग वीकेंड में 40 करोड़ रुपये भी कमा नहीं पाई है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हो गया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2'-'टॉक्सिक' से डरे रणबीर कपूर, आगे बढ़ी 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट)
निराशाजनक रही 'ओ रोमियो' की कमाई
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने रविवार को केवल 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ओपनिंग वीकेंड में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर केवल 30.15 करोड़ रुपये ही अपने खाते में जोड़ पाई है। वीक डे में इस मूवी के कलेक्शन में बड़ी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। लगभग 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट के बनी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज की लिस्ट में शामिल होती दिखाई दे रही है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका के लिए अक्षय खन्ना नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर को ऑफर हुई थी फिल्म)

Triptii-Shahid
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) के अलावा फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी सहित कई एक्टर्स शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में अपने दिन पूरे करने के बाद मेकर्स ने 'ओ रोमियो' को ऑनलाइन रिलीज करने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो संग डील फाइनल की है। इस मूवी के साथ आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' भी रिलीज हुई थी, जिसकी कमाई शानदार नहीं रही है।
