बॉलीवुड

'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका के लिए अक्षय खन्ना नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर को ऑफर हुई थी फिल्म

Akshaye Khanna Was Not Choice for Rehman Dakait’s Role: कई बार ऐसी अफवाहें उड़ी थी कि 'धुरंधर' के लिए रहमान डकैत की भूमिका अक्षय खन्ना से पहले साउथ सुपरस्टार को ऑफर हुई थी। अब खुद साउथ एक्टर ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Pic Credit: Instagram

Akshaye Khanna Was Not Choice for Rehman Dakait’s Role: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद धमाल मचा दिया है। इस मूवी की सफलता को हरकोई एन्जॉय कर रहा है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इस मूवी को अच्छा रिस्पांस मिला है। इस मूवी में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाई है, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया। किरदार इतना असरदार था कि अक्षय खन्ना एक बार फिर रातोंरात इंटरनेट पर सनसनी बन गए। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि 'धुरंधर' के लिए अक्षय खन्ना नहीं बल्कि ये साउथ सुपरस्टार मेकर्स की पहली पसंद था।

'धुरंधर' ऑफर होने पर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी

कई बार ऐसी अफवाहें थी कि 'धुरंधर' के लिए साउथ सुपरस्टार नागार्जुन को फाइनल किया गया था। नागार्जुन ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए नागार्जुन ने बताया कि ये किरदार उन्हें कभी ऑफर नहीं हुआ था। नागार्जुन ने कहा, 'मुझे यह रोल ऑफर नहीं हुआ था। हालांकि मेरी इच्छा थी कि मुझे ऑफर किया जाता... 'धुरंधर' एक शानदार फिल्म है। आदित्य धर का निर्देशन शानदार है। मुझे उनकी लास्ट मूवी 'उरी' भी काफी पसंद आई थी। इस मूवी में सभी एक्टर्स का काम लाजवाब था। अक्षय खन्ना तो कमाल के थे...सीक्वल का इंतजार रहेगा! उन्हें एक और ब्लॉकबस्टर की शुभकामनाएं।' (इसे भी पढ़ें: Tu Yaa Main Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन करोड़ों में पहुंचा आदर्श-शनाया की फिल्म का कलेक्शन, देखें आंकड़े)

आदित्य धर की 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, आर माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। अब इस मूवी का दूसरा पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article