बॉलीवुड

'धुरंधर 2'-'टॉक्सिक' से डरे रणबीर कपूर, आगे बढ़ी 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट

Ranbir Kapoor confirms Love & War: हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने ब्रांड ARKS के लिए इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान 'लव एंड वॉर' की रिलीज के बारे में बात की। रणबीर कपूर ने यह कन्फर्म कर दिया है कि इस मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Ranbir Kapoor confirms Love & War: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी दो फिल्मों 'रामायण पार्ट 1' और 'लव एंड वॉर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर रणबीर कपूर के फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं। दोनों ही फिल्मों का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। एक तरफ रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' इस साल दिवाली के खास मौके पर दस्तक देने वाली है। वहीं दूसरी ओर 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट को लेकर असमंजस और अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में एक लाइव सेशन के दौरान 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट के स्थगित होने के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

'लव एंड वॉर' की टल गई रिलीज डेट

हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन में रणबीर ने पुष्टि की है कि अफवाहें सच थीं। 'लव एंड वॉर' की रिलीज वाकई स्थगित हो गई है। हालांकि रणबीर कपूर ने फिल्म की रिलीज डेट बताने से इनकार कर दिया। रणबीर कपूर ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि 'लव एंड वॉर' को 'रामायण पार्ट वन' के बाद रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 'लव एंड वॉर' दिसंबर 2026 में रिलीज हो सकती है। रणबीर कपूर ने अभी तक 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट को लेकर खुलासा नहीं किया है। (इस भी पढ़ें: Tu Yaa Main Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन करोड़ों में पहुंचा आदर्श-शनाया की फिल्म का कलेक्शन, देखें आंकड़े)

'लव एंड वॉर' के 'रामायण पार्ट वन' के बाद रिलीज होने से यह साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से क्लैश नहीं होने वाली है। ये दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने जा रही हैं। पहले इस वीकेंड पर चार फिल्में रिलीज होने वाली थीं, जिनमें आदिवी शेष की 'डकैत' भी शामिल थी। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही 'डकैत' की रिलीज को आगे बढ़ाया है। अब 19 मार्च का वीकेंड 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' के बीच क्लैश होने के लिए बाकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article