बॉक्स ऑफिस

'लोका: चैप्टर 1' ने तोड़ा 'मंजुम्मेल बॉयज' का रिकॉर्ड, बन गई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2025, 02:11 PM IST

Lokah Chapter 1 Break Record: साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) की धांसू फिल्म लोका: चैप्टर 1 (Lokah: Chapter 1) ने बॉक्स ऑफिस पर एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म लोका: चैप्टर 1 अब तक की मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Image

Image Source: IMDb

Lokah Chapter 1 Break Record: बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्में भी बड़े पर्दे पर गदर काट रही हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म लोका: चैप्टर 1 (Lokah: Chapter 1) की है। फिल्म लोका: चैप्टर 1 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म लोका: चैप्टर 1 पहले दिन से जमकर कमाई करती नजर आ रही है। कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) की लीड रोल वाली इस फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म लोका: चैप्टर 1 मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है, जो फिल्म मंजुम्मेल बॉयज (Manjummel Boys) को पछाड़कर नंबर 1 पर काबिज हो गई। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

'लोका: चैप्टर 1' ने तोड़ा रिकॉर्ड

डायरेक्टर नंदा किशोर (Nanda Kishore) के निर्देशन में बनी फिल्म लोका: चैप्टर 1 एक बार फिर खबरों में आ गई है। फिल्म लोका: चैप्टर 1 ने एक और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना दिया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लोका: चैप्टर 1 मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने इंडिया में 170.25 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है, जो फिल्म मंजुम्मेल बॉयज के कलेक्शन 168.25 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टॉप 10 मलयालम फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा है।

स्थानफिल्म का नामरिलीज का सालकलेक्शन
1.लोकाः चैप्टर 1 (Lokah Chapter 1) 2025₹ 170.25 करोड़
2.मंजुम्मेल बॉयज (Manjummel Boys)2024₹168.25 करोड़
3.थुडारम (Thudarum)2025₹138.50 करोड़
4.एल 2: एम्पुरान (L2: Empuraan)2025₹120.75 करोड़
5.2018: एवरीवन इज अ हीरो (2018: Everyone is a Hero)2023₹106.75 करोड़
6.आवेशम (Aavesham)2024₹101 करोड़
7.आदुजीविथम (Aadujeevitham)2024₹99 करोड़
8.पुलिमुरुगन (Pulimurugan)2016₹97.25 करोड़
9.प्रेमालु (Premalu)2024₹94 करोड़
10.लूसिफर (Lucifer)2019₹74.75 करोड़

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म लोका: चैप्टर 1 को लेकर सामने इस रिपोर्ट के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म लोका: चैप्टर 1 में एक सुपरहीरो की कहानी दिखाई गई है। जिसे बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म 28 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने फिल्म दूसरे पार्ट यानी लोका: चैप्टर 2 (Lokah: Chapter 2) का भी ऐलान किया था। फिल्म लोका: चैप्टर 1 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article