बॉक्स ऑफिस

Kingdom Of The Planet Of The Apes Box Office Collection: पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही

Kingdom Of The Planet Of The Apes Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स आज 10 अप्रैल 2024 को दुनियाभर में रिलीज कर दी है। इस बीच फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Image

A still from Kingdom of the Planet of the Apes

Kingdom Of The Planet Of The Apes Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड की एक्शन फिल्म किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स आज 10 अप्रैल 2024 को दुनियाभर में रिलीज कर दी है। यह दुनिया की कुछ सबसे मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल थी। यह फिल्म पांचवा सीक्वल है, जिसको लेकर काफी हाइप नजर आ रही थी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ दमदार सिनेमैटोग्राफी भी नजर आ रही है जो इसे एक अच्छी थिएट्रीकल एक्सपीरियंस भी बना रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बज बना हुआ है, इस बीच सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी फिल्म के कई चाहने वाले हैं।

इस बीच फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों ने भी सभी को चौंका कर रख दिया है। मूवी मास ऑडियंस में काफी पसंद की जा रही है, आइए फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स ने पहले दिन की इतनी कमाई

रिपोर्ट्स के अनुसार किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स ने करीब 6.5 मिलियन डॉलर के के साथ अच्छी शुरुआत की है। इसमें गुरुवार रात का पैसा शामिल है जो दोपहर 3 बजे से इकट्ठा होना शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड के बाद दुनियाभर में 50 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई कर सकती है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article