बॉक्स ऑफिस

Kesari 2 BO Collection Day 2: नाम बड़े और दर्शन छोटे! 'केसरी चैप्टर 2' ने फैंस के अरमानों पर फेरा पानी? जानिए कितना हुआ कलेक्शन

Kesari 2 BO Collection Day 2: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आर माधवन (R Madhavan) स्टारर फिल्म केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं कि पहले शुक्रवार को फिल्म केसरी चैप्टर 2 का कितना कलेक्शन रहा।

Image

Kesari 2 BO Collection

Kesari 2 BO Collection Day 2 : अक्षय कुमार, (Akshay Kumar) आर माधवन (R Madhavan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday ) की कोर्ट रूम ड्रामा केसरी 2 गुड फ्राइडे के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा था। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी कम कमाई की थी। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

केसरी 2 की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म जाट से हो रही है। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। केसरी 2 छूट्टी के दिन ही रिलीज हुई है उसके बावजूद पहले दिन फिल्म ने 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। केसरी 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.5 करोड़ की कमाई की। वही फिल्म जाट ने शुक्रवार को 4.2 करोड़ की कमाई की है। जाट ने अब तक 65.90 करोड़ की कमाई की है और रविवार को दूसरे वीकेंड के खत्म होने तक 80 करोड़ का आंकड़ा छूने की कोशिश करेगी।

कितनी हुई थी पार्ट 1 की कमाई

केसरी 2 अब तक 2025 की टॉप 5 हिंदी ओपनर में शामिल नहीं हो पाई है। केसरी ने शाहिद कपूर की देवा (5.5 करोड़) से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया और राम चरण की गेम चेंजर (हिंदी) के बराबर स्कोर किया। केसरी (2019) ने अपने पहले दिन (21.06 करोड़) अपने सीक्वल से तीन गुना ज़्यादा कमाई की थी। इस ऐतिहासिक ड्रामा में अक्षय कुमार और आर माधवन के बीच एक मनोरंजक कोर्ट रूम मुकाबला दिखाया गया है, जिसमें ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ न्याय की लड़ाई को दर्शाया गया है।

करण सिंह त्यागी ने किया फिल्म डायरेक्ट

केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार( Akshay Kumar) ने फिल्म में वकील का किरदार किया है। वह सी.शंकरन नायर के रोल में हैं जो जलियावाला बाग हत्याकांड की सारागढ़ी की लड़ाई के लिए कोर्ट के सामने जाते हैं और मासूम लोगों के लिए केस लड़ते हैं। वहीं उनके आप्जिट में वकील बने हैं आर माधवन( R.Madhavan) , अभिनेत्री अनन्या पांडे( Ananaya Pandey) भी एक वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है। करण जौहर( Karan Johar) के बैनर तले फिल्म का निर्माण हुआ है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article