बॉक्स ऑफिस

Karuppu Box Office Collection: दूसरे दिन डबल हुई 'करुप्पु' की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड

  • Authored by: अभय
  • Updated May 17, 2026, 09:34 AM IST

Karuppu Box Office Collection Day 2: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और एक्टर सूर्या (Suriya) की फिल्म करुप्पु (Karuppu) ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

'करुप्पु' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Karuppu Movie)

Karuppu Box Office Collection Day 2: साउथ की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और एक्टर सूर्या (Suriya) की लीड रोल वाली फिल्म करुप्पु (Karuppu) रिलीज होने के बाद से छा गई हैं। फिल्म करुप्पु की कमाई को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फिल्म करुप्पु ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की कमाई को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। इन सब के बीच फिल्म करुप्पु की कमाई के नए आंकड़ें सामने आ रहे हैं। सूर्या की फिल्म करुप्पु ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: Karuppu X Review: सूर्या-तृषा कृष्णन की एक्टिंग देख झूम उठे लोग, 'करुप्पु' को बताया 'ब्लॉकबस्टर')

'करुप्पु' ने दूसरे दिन काटा गदर

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और एक्टर सूर्या की फिल्म करुप्पु एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में है। फिल्म करुप्पु को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म करुप्पु की कमाई के नए आंकड़ें सामने आ रहे हैं। फिल्म करुप्पु दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन करती नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म करुप्पु ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 27.11 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 38.90 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई में पहले दिन की मुकाबले भारी उछाल देखने को मिल रहा है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म करुप्पु की कमाई के आंकड़े अभी अनुमानित हैं, असल आंकडों में बदलाव देखने को मिल सकता है। (ये भी पढ़ें: Karuppu Movie Review: देसी सुपरहीरो बनकर 'सूर्य' की तरह चमके सूर्या)

वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

एक्टर सूर्या की फिल्म करुप्पु ने इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में धमाल मचा रखा है। फिल्म करुप्पु ने दो दिनों में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 66.04 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों को देखने के बाद मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी खुश नजक आ रहे हैं। फिल्म करुप्पु की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article