Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 5: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस मूवी को मेकर्स ने 2 अक्टूबर के दिन बड़े परदे पर पेश किया था। फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी ने 'कंतारा चैप्टर 1' में बतौर लीड एक्टर का रोल में भी अदा किया है। 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) भले ही 4 दिनों के अंदर दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है लेकिन सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस मूवी में 5वें दिन 50% से ज्यादा गिरावट दर्ज कराई है। फिल्म के 5वें दिन के कलेक्शन को देखने के बाद मेकर्स की चिंता बढ़ गई है।
50% की देखने को मिली गिरावट
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने सोमवार के दिन 30.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह मूवी 5 दिनों के अंदर 255.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म को साउथ की ऑडियंस के साथ-साथ हिंदी में भी बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फिल्म क्रिटिक्स और लोगों ने फिल्म को देखने के बाद इसे बेहद शानदार बताया है। निर्माताओं को उम्मीद है कि इस वीक में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेगी।
ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' में रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और सप्तमी गौड़ा सहित कई कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। सभी एक्टर्स की एक्टिंग ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही है। इस मूवी के साथ ही 2 अक्टूबर के दिन वरुण धवन की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी रिलीज हुई थी। कमाई की बात करें तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने वरुण धवन की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है। वैसे आपको फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय हमें जरूर दें।
