बॉक्स ऑफिस

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: 'कांतारा 2' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, पहले दिन होगी इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 2, 2025, 08:45 AM IST

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कांतारा: चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) रिलीज होने के बाद पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का पहले दिन का कलेक्शन इतने करोड़ रुपये होने वाला है।

Image

Image Source: IMDb

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कांतारा: चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) लंबे इंतजार के बाद आज यानी 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 रिलीज से पहले से ही काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ने एडवांस बुकिंग में भी धमाल मचा दिया था। इन सब के बाद अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल गदर काटने वाली है। तो चलिए जानते हैं फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का पहले दिन का कलेक्शन कितने करोड़ रुपये होने वाला है।

'कांतारा: चैप्टर 1' पहले दिन काटेगी गदर

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 की कमाई के आंकड़े है। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का पहले दिन कलेक्शन 30-40 करोड़ रुपये हो सकता है। तो वहीं ऋभष शेट्टी की फिल्म खाली हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 की कमाई के कोई अधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए है। अब देखना होगा फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है।

फिल्म की कहानी और बजट

फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 की कहानी 2022 की ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' का प्रीक्वल है, जो मिथोलॉजी, एक्शन और इमोशंस का मिक्स है। ऋषभ इसमें लीड रोल के साथ डायरेक्टर भी हैं और उनके किरदार को फैंस पहले से पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का बजट 125 करोड़ रुपए का माना जा रहा है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ जयराम (Jayaram), रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) भी अहम रोल में हैं। फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article