बॉक्स ऑफिस

Jolly LLB 3 Box Office Collection: 10वें दिन भी बरकरार है 'जॉली एलएलबी 3' का जलवा, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 29, 2025, 07:56 AM IST

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10: हूमा कुरैशी (Huma Qureshi), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla), अमृता राव (Amrita Rao) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं।

Image

Image Source: IMDb

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की लीड रोल वाली धांसू फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) रिलीज होने के बाद से खबरों में बनी हुई है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के एक के बाद एक नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन अब भी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई की नई रिपोर्ट।

'जॉली एलएलबी 3' ने 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

डायरेक्टर सुभाष कपूर (Subhash Kapoor) के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हूमा कुरैशी (Huma Qureshi), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) और अमृता राव (Amrita Rao) की फिल्म जॉली एलएलबी 3 इन दिनों एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 10 दिन पूरे कर लिए हैं। 10वें दिन भी फिल्म जॉली एलएलबी 3 बड़े पर्दे पर गदर काट रही है। Sacnilk की खबर के अनुसार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कुल कमाई 90.50 करोड़ु रुपये हो गए हैं। लेकिन आपको बता दें अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं, अभी असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं।

क्या है 'जॉली एलएलबी 3' की कहानी

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 इस बार एकदम नए अंदाज में नजर आई है। इस बार फिल्म जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी साथ मिलकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाते दिखे। दोनों ने मिलकर कोर्ट में किसानों का केस लड़ा और जीत हासिल की। फिल्म में एक बार फिर से सौरभ शुक्ला जज के रोल में नजर आए। जिसने फिल्म में जान डाल दी। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article