HomeBound Box Office Day 1: HomeBound Box Office Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म होमबाउंड को ऑस्कर 2026 के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगिरी में भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना गया है। अब ये मूवी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोगों को इस मूवी से काफी उम्मीद है। जानकारों का ये मानना था कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करेगी। लेकिन जो अब आंकड़े सामने आए हैं, उसे देखकर सभी लोग दंग रह जाएंगे। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...
होमबाउंड ने पहले दिन की इतनी कमाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड को एक्स पर रिस्पॉन्स काफी अच्छा मिल रहा है। ऐसे में उम्मीद थी कि ये मूवी पहले दिन अच्छी कमाई करेगी। लेकिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक होमबाउंड ने पहले दिन सिर्फ 30 लाख की कमाई की है। ये कमाई ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की पिछली फिल्मों के कलेक्शन से बहुत कम है। उनकी किसी फिल्म ने पहले दिन लाख में नहीं कमाई की थी। वहीं विशाल जेठवा की सलाम वेंकी ने भी पहले दिन इससे ज्यादा कलेक्शन 45 लाख किया था। हालांकि अभी ऑफिशियल रिपोर्ट नहीं आई है। फिर भी इसमें कुछ ज्यादा अंतर नहीं दिखने वाला है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर फिल्म होमबाउंड को लोग कैसा रिस्पॉन्स देते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म होमबाउंड का कान्स फिल्म फेस्टवल 2025 में प्रीमियर भी हुआ था, जहां इसे दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
चर्चा में है होमबाउंड
बताते चलें कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। वहीं इसे नीरज घायवान ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि होमबाउंड पर सेंसर बोर्ड ने 11 बदलाव किए हैं जिसमें 77 सेंकड का एक वीडियो कट करवाया है। इतने बदलाव करने के बाद फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है।
