बॉक्स ऑफिस

Jaat Box Office Collection: 50 करोड़ी हुई सनी देओल की 'जाट', छठे दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 16, 2025, 06:38 AM IST

Jaat Box Office Collection Day 6: सनी देओल (Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म जाट (Jaat) को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए है। फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। फिल्म ने छठे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए।

Image

jaat movie collection

Jaat Box Office Collection Day 6 Early Estimate: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की धमाकेदार एक्शन फिल्म जाट (Jaat) ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म 'जाट' को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसका असर इसकी कमाई पर भी देखने को मिला। सनी देओल की इस फिल्म को रिलीज़ हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद सनी देओल की फिल्म जाट की कमाई के नए आंकड़े सामने आए हैं। सनी देओल की फिल्म जाट ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। आइए, देखें फिल्म जाट की छठवें दिन की कमाई।

'जाट' ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन

सनी देओल और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की लीड रोल वाली फिल्म जाट अपनी कमाई को लेकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म जाट ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म जाट ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं, अभी वास्तविक आंकड़े सामने आने बाकी हैं।

इतना है 'जाट' का बजट

सनी देओल की एक्शन फिल्म जाट कमाई के मामले में कई बड़ी बॉलीवुड मूवीज को टक्कर दे रही है। फिल्म जाट ने 6 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ फिल्म ने 6 दिनों में ही आधा बजट वसूल कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जाट को बनाने में मेकर्स ने लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। क्या फिल्म जाट बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी, कमेंट में अपनी राय हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article