बॉक्स ऑफिस

Ikkis Box Office Day 5: फरहान अख्तर की '120 बहादुर' को 'इक्कीस' ने चटाई धूल, कमाए इतने करोड़

Ikkis Box Office Collection Day 5: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस मूवी को लॉन्ग वीकेंड मिलने का फायदा हुआ है। 5 दिनों में इस फिल्म ने फरहान अख्तर की '120 बहादुर' को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है। जानिए फिल्म की कमाई कितनी हुई है।

Image

Pic Credit: IMDb

Ikkis Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) 1 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 5 दिन हो गए हैं। शुरुआती वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद अब 'इक्कीस' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। खास बात यह है कि इन 5 दिनों में धर्मेंद्र (Dharmendra) और अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) की फिल्म 'इक्कीस' ने फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की वॉर ड्रामा '120 बहादुर' (120 Bahadur) के कलेक्शन को मात दे दी है। तो चलिए देखते हैं फिल्म 'इक्कीस' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

'120 बहादुर' को चटाई 'इक्कीस' ने धूल

Sacnilk के अनुसार धर्मेंद्र (Dharmendra) और अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) की फिल्म 'इक्कीस' ने अब तक लगभग 21.50 करोड़ की कमाई कर ली है। इन रिपोर्ट्स पर अगर विश्वास किया जाए तो फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़, दूसरे दिन 3.5 करोड़, तीसरे दिन 4.65 करोड़ और चौथे दिन 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब जो ट्रैकिंग वेबसाइट द्वारा अनुमानित आंकड़े साझा किए गये हैं उनके मुताबिक पहले सोमवार को भारत में 'इक्कीस' ने 1.35 करोड़ की कमाई की है। 'इक्कीस' ने फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' को धूल चटा दी है। बता दें इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने फिल्म 'इक्कीस' में अरुण खेतरपाल का किरदार निभाया है। लोगों को फिल्म 'इक्कीस' पसंद आई है और हरकोई इसे देखने के बाद तारीफ कर रहा है। यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। इस मूवी की रिलीज से पहले उनका मुंबई में उम्र संबंधी बीमारी के चलते निधन हो गया। फिल्म में जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article