Ikkis Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म इक्कीस (Ikkis) ने लोगों का दिल जीत रखा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म इक्कीस ने पहले 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है, जो एक कम बजट वाली मूवी के हिसाब से सही माना जा रहा है। फिल्म इक्कीस को रिलीज हुए अब 4 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद मूवी की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म इक्कीस ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
ये भी पढ़ें: 'इक्कीस' ने तीसरे दिन की इतनी कमाई
चौथे दिन भी कायम है जलवा
एक्टर जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म इक्कीस को रिलीज हुए 4 दिन हो गए है, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे फिल्म की कुल भारत नेट कलेक्शन 20.15 करोड़ रुपये हो गई है। तीसरे दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ कमाए थे, यानी चौथे दिन थोड़ा उछाल आया। वीकेंड के बाद वीकडे में भी फिल्म की कमाई स्थिर रही, जो पॉजिटिव साइन है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी अच्छी रही और माउथ पब्लिसिटी से दर्शक थिएटर्स की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म लंबी रन ले सकती है क्योंकि यह इमोशनल और इंस्पायरिंग स्टोरी है। कम बजट होने की वजह से फिल्म जल्द ही प्रॉफिट जोन में पहुंच जाएगी।
कितना है 'इक्कीस' का बजट
श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) निर्देशित फिल्म ‘इक्कीस’ की कमाई से साबित हो गया कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचा सकती है। जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा स्टारर इस वार ड्रामा पर मेकर्स ने 40-60 करोड़ रुपये का बजट लगाया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) की लास्ट फिल्म इक्कीस को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
