बॉक्स ऑफिस

HIT 3 Box Office Day 1: नानी की 'हिट' के आगे अजय देवगन की 'रेड 2' ने टेके घुटने, पहले दिन कमाए इतने करोड़

HIT 3 Box Office Day 1: एक मई के दिन साउथ सुपरस्टार नानी की नई फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' रिलीज हुई थी। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो नानी की फिल्म 'हिट 3' ने अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को मात दे दी है। इस फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

HIT 3 Box Office Day 1

HIT 3 Box Office Day 1: साल 2025 में 1 मई के दिन निर्माताओं अपनी-अपनी फिल्मों को रिलीज किया। इस दिन साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) की 'हिट: द थर्ड केस' (Hit: The Third Case) के साथ अजय देवगन की 'रेड 2' और साउथ एक्टर सूर्या की 'रेट्रो' सहित एक साथ तीन-तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में पहुंचीं। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक नानी की फिल्म 'हिट 3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'रेड 2' (Raid 2) को धूल चटा दी है। आइए देखते हैं इस फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

'हिट 3' के सामने पानी मांग गई 'रेड 2'

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक नानी की फिल्म 'हिट 3' ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली है। इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में 18.25 करोड़ रुपये कमाए हैं जबकि कन्नड़ में 5 लाख, तमिल में 35 लाख और मलयालम में 1 लाख रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने ओपनिंग डे पर 18.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'हिट 3' ने 'रेड 2' को ओपनिंग डे पर ही मात दे दी है।

सैलेश कोलानु के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' में नानी के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, सूर्या श्रीनिवास, टिस्का चोपड़ा और प्रतीक बब्बर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दुनिया भर में भी अच्छा कारोबार किया है। इस फिल्म का बजट 60 से 65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अजय देवगन की 'रेड 2' को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article