बॉक्स ऑफिस

Eagle Box Office collection Day 2: रवि तेजा की 'ईगल' ने दिखाया दम, ढेर हुई रजनीकांत की 'लाल सलाम'

Eagle Box Office Collection Day 2: साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म 'ईगल' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। खास बात तो यह है कि पहले दिन से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई करनी शुरू कर दी है। मूवी लगातार रजनीकांत की 'लाल सलाम' को पछाड़ रही है।

Image

रवि तेजा की ईगल ने की ताबड़तोड़ कमाई

Eagle Box Office Collection Day 2: साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। रवि तेजा की मूवी जब भी बड़े पर्दे पर रिलीज होती है, वह बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा देते हैं। हाल ही में रवि तेजा (Ravi Teja) की फिल्म 'ईगल' (Eagle) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है, जो लोगों का दिल तो जीत ही रही है। साथ ही अच्छा-खासा कलेक्शन भी करते हुए दिखाई दे रही है। हैरत की बात तो यह है कि रवि तेजा की मूवी लगातार थलाइवा रजनीकांत की 'लाल सलाम' को धोबी पछाड़ देते हुए नजर आ रही है।

एंटरटेनमेंट गलियारे से आ रही खबरों के मुताबिक, रवि तेजा (Ravi Teja) की 'ईगल' (Eagle) ने सभी भाषाओं में दूसरे दिन 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 6.2 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ ओपनिंग की थी। ऐसे में मूवी भारत में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। रवि तेजा की 'ईगल' ने अभी तक 10.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि शनिवार को सिनेमाघरों में 'ईगल' से जुड़ी 32 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी दर्ज की गई थी।

'ईगल' (Eagle) फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें रवि तेजा (Ravi Teja) ने हत्यारे की भूमिका अदा की है जो अवैध रूप से चल रहे हथियारों के व्यापार का भंडा फोड़ने के मिशन पर है। जहां एक तरफ फिल्म में पुलिस रवि तेजा के पीछे लगी है तो वहीं दूसरी ओर विलेन भी रवि तेजा को दबोचना चाहते हैं। बता दें कि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिक्स रिव्यु मिले हैं। फिल्म में काव्या थापर, नवदीप और अनुपमा परमेश्वरम ने भी मुख्य भूमिका अदा की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article