डंकी एडवांस बुकिंग (Dunki Advance Booking): बॉलीवुड सुपरस्टारशाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। डंकी को बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग मिलने वाली है, फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट इसी ओर इशारा कर रही है। सालार से टक्कर के बावजूद फिल्म धमाकेदार ओपनिंग करने वाली है। प्रभास की फिल्म सालार के बीच बॉक्स ऑफिस पर ये टक्कर काफी रोमांचक होने वाली है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग काफी मजबूत नजर आ रही है। प्रभास का स्टारडम साउथ में काफी ज्यादा है, वह एक पैन इंडिया सुपरस्टार है।
इस वजह से उनकी फिल्म सालार को लेकर भी डंकी से कम हाइप नहीं है। दोनों ही फिल्में एक दम बराबर नजर आ रही हैं। आइए अब डंकी के एडवांस बुकिंग कलेक्शन और पहले दिन के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Dunki Opening Day Collection: पहले दिन इतनी कमाई करेगी डंकी
Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार डंकी ने पूरे भारत में 9,658 शो के लिए 2,51,146 टिकट बेच लिए हैं। जिससे पहले दिन डंकी की ₹7.36 करोड़ की कमाई पक्की हो गई है। इसकी के बाद ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि डंकी को 40 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग भी मिलने वाली है।
