बॉक्स ऑफिस

Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1: विद्या बालन की फिल्म हुई फेल, पहले दिन हुई बेहद कम कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 19, 2024, 12:04 PM IST

Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1: विद्या बालन, इलियाना डीक्रूज और प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म 'दो और प्यार दो' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पसंद किया गया था, जिसके बाद अब 19 अप्रैल 2024 को फिल्म भी रिलीज हो गई है, आइए फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1

Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन, इलियाना डीक्रूज और एक्टर प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म 'दो और प्यार दो' (Do Aur Do Pyaar) का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पसंद किया गया था, जिसके बाद अब 19 अप्रैल 2024 को फिल्म भी रिलीज हो गई है। फिल्म में दो ऐसे कपल्स की कहानी दिखाई जा रही है जो अपनी खुद की शादी में बिल्कुल भी खुश नहीं है और एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में फंस गए हैं। ट्रेलर देखकर ही यह साफ हो गया था कि फिल्म काफी मजेदार होने वाली है। फिल्म में विद्या बालन और इलियाना ने भी लाजवाब एक्टिंग परफॉर्मेंस की है। जिसके बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी अच्छा ही रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को पहले दिन ही काफी खराब प्रदर्शन झेलना पड़ रहा है। फिल्म की शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है।

पहले दिन दो और दो प्यार ने की इतनी कमाई

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार दो और दो प्यार ने पहले दिन सिर्फ 20 लाख रुपये की ही कमाई की है। फिल्म को 12 करोड़ के बजट पर बनाया गया है, जिस वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करनी होगी, वरना यह काफी बड़ी फ्लॉप साबित हो जाएगी। फिल्म दो और दो प्यार को सोशल मीडिया पर फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article