बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection: रणवीर सिंह ने तोड़ डाला शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड, कमाई हुई इतने करोड़

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection: निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों घरेलू के साथ-साथ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान' के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं। फिल्म घरेलू के साथ-साथ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। हर गुजरते दिन के साथ रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब जो लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म 'धुरंधर' ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर मूवी 'पठान' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। तो चलिए देखते हैं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने धुनिया भर में कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

'धुरंधर' ने तोड़ दिया 'पठान' का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1055 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर' ने वैश्विक स्तर पर 1064 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आने वाले दिनों में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' अब जवान (1160 करोड़ रुपये), केजीएफ 2 (1215 करोड़ रुपये) और 'आरआरआर' (1230 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है।

'धुरंधर' की बात करें तो इस मूवी को मेकर्स ने 250 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया था। यह फिल्म शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, राकेश बेदी और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने इस मूवी को 2026 में 30 जनवरी के दिन ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का निर्णय लिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article