बॉलीवुड

Dhurandhar: 'शरारत' गाने में तमन्ना भाटिया की जगह लेने पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोली जुबान, कहा, 'मेरी किस्मत में यह...'

Krystle D'Souza on replacing Tamannaah Bhatia: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने 'शरारत' सॉन्ग पर परफॉर्म किया। ऐसे में अब क्रिस्टल ने इस गाने में तमन्ना भाटिया को रिप्लेस करने में अपना रिएक्शन दिया है। क्रिस्टल ने कहा कि तमन्ना इस गाने में होतीं तो वो अपना जादू बिखेर देतीं।

Image

Pic Credit: Instagram

Krystle D'Souza on replacing Tamannaah Bhatia: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' के 'शरारत' सॉन्ग को मिली सफलता के बाद से चर्चा में बनी हुई है। दर्शकों के बीच इस समय क्रिस्टल के इस गाने की ही वाहवाही हो रही है। इस गाने में क्रिस्टल के साथ आयशा खान ने भी जबरदस्त डांस किया था। कई रिपोर्ट्स में यह भी सुनने को मिला कि मेकर्स पहले 'शरारत' गाने के लिए तमन्ना भाटिया को लेने की प्लानिंग कर रहे थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टल ने इस गाने में तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की जगह लिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

तमन्ना को रिप्लेस करने पर बोलीं क्रिस्टल

एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टल डिसूजा ने तमन्ना भाटिया को रिप्लेस करने पर कहा, 'मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था लेकिन वो बहुत शानदार हैं, खूबसूरत हैं और जो भी करती हैं बहुत अच्छा करती हैं। आप नहीं जानते कि किसकी किस्मत में क्या लिखा है और क्या उसे मिलता है। मुझे लगता है कि यह गाना मेरी किस्मत में था। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि तमन्ना भाटिया एक ग्रेट डांसर और परफ़ॉर्मर हैं।'

क्रिस्टल ने आगे कहा कि अगर तमन्ना भाटिया इस गाने में होती तो अपनी चमक बिखेर देतीं। क्रिस्टल ने कहा, 'अगर वो इस गाने में होती तो अपना जादू बिखेर देतीं। वो अपना अलग औरा और चमक लेकर आतीं और मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है। मुझे हर उस महिला पर गर्व है जो इतना अच्छा कर रही है। मैं बस यही चाहती हूं कि महिलाएं अपनी शानदार और बेमिसाल परफॉर्मेंस दें। हमेशा एक-दूसरे का साथ दें।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article