बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar box office collection: 25वें दिन भी डबल डिजिट में रही रणवीर सिंह स्टारर की कमाई, कलेक्शन हुआ इतने करोड़

Dhurandhar box office collection day 25: निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आइए देखें इस मूवी ने 25 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Dhurandhar box office collection day 25: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा अभी भी कायम है। यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ ताबड़तोड़ कमाई कर निर्माताओं की झोली पैसों से भर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स पर 1000 करोड़ रुपये का कारोबार पहले ही कर लिया है। खास बात यह है कि 'धुरंधर' ने 25वें दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई की है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी अब तक कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

'धुरंधर' ने 25वें की ताबड़तोड़ कमाई

Sacnilk द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि 'धुरंधर' ने तीसरे हफ्ते में 172 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं दूसरी ओर अगर 25 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इसने 701.25 करोड़ रुपये का धांसू बिजनेस कर लिया है।

कई फिल्मों के रिकार्ड्स को धूल चटाने के बाद अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर' साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर्ण की ओर बढ़ रही है। बताते चलें 'पुष्पा 2' ने हिंदी बेल्ड पर 812.14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'धुरंधर' न केवल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है बल्कि इसने अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप 10 की लिस्ट में भी अपनी दमदार जगह बनाई है। इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article