Dhurandhar Box Office Collection Day 24: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और एक्ट्रेस सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' की आंधी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' ने लोगों का तो दिल जीता ही है, साथ ही इसके कलेक्शन ने अच्छे-अच्छों के होश उड़ाकर रख दिये हैं। 'धुरंधर' का क्रेज लोगों में इस कदर बना हुआ है कि फिल्म 24वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है। चौथे रविवार को भी 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने ऐसा कलेक्शन किया है, जहां तक पहुंचने से पहले ही कई फिल्में धराशाई हो जाती हैं। वहीं इसका कलेक्शन किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। फिल्म 'धुरंधर' जल्द ही 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार करने वाली है।
'धुरंधर' (Dhurandhar) ने अपने चौथे रविवार यानी 24वें दिन 22.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म का अर्ली एस्टिमेट है, ऐसे में 'धुरंधर' का कलेक्शन वक्त के साथ-साथ ऊपर नीचे भी हो सकता है। 22.25 करोड़ रुपये के साथ 'धुरंधर' का कुल कलेक्शन 690.25 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। फिल्म की इस ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि अगले दिन 'धुरंधर' की कमाई 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा कर लेगी। बता दें कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। बताया जा रहा है कि 'धुरंधर' के हिंदी वर्जन के लिए सिनेमाघरों में 42.27 प्रतिशत ऑक्युपेंसी दर्ज की गई थी। 24वें दिन भी फिल्म का ये क्रेज वाकई में तारीफ के लायक है।
'धुरंधर' ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) अभी तक कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इस लिस्ट में 'कांतारा चैप्टर 1', 'छावा', 'जवान', 'कल्कि 2898 एडी' 'बाहूबली 2' और 'पीके' जैसी कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 'धुरंधर' के पहले पार्ट के बाद अब लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो कि साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
