बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar BO Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन भी उठा 'धुरंधर' की तूफान, किया रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' आए दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। 18वें दिन भी 'धुरंधर' का जादू बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा। फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए जबरदस्त कलेक्शन किया है, जिसे देख कोई भी हैरान होगा।

Image

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

Dhurandhar Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह, एक्टर अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर' आए दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। 'धुरंधर' का जादू सिनेमाघरों में इस कदर कायम है कि कोई दूसरी फिल्म उनके सामने टिकने के भी काबिल नहीं बन पा रही है। फिल्म ने 16 दिनों में ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये की पारी खेलने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। सारा अर्जुन और रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने 18वें दिन भी जबरदस्त कलेक्शन किया है, जिससे अब वह 600 करोड़ रुपये के कलेक्शन से चंद इंच की ही दूरी पर है।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने 18वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कलेक्शन किया। हालांकि इसकी आंधी की रफ्तार कुछ हद तक धीमी जरूर पड़ी है। लेकिन अभी भी 'धुरंधर' का धांसू कलेक्शन जारी है। दूसरे सोमवार के मुताबिक, 'धुरंधर' के तीसरे सोमवार का कलेक्शन थोड़ा हल्का रहा, जो कि 16 करोड़ रुपये है। ऐसे में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की कुल कमाई 571 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। हालांकि ये फिल्म के कलेक्शन का शुरुआती रुझान है। लेकिन "धुरंधर' की यही रफ्तार अगर बॉक्स ऑफिस पर जारी रही तो फिल्म दो दिन में ही 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी जल्द पूरा कर लेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर' (Dhurandhar) के हिंदी वर्जन के लिए बीते सोमवार को सिनेमाघरों में 28.76 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी दर्ज की गई थी। इस डिजिट को देखते हुए कहा जा सकता है कि सोमवार के कारण 'धुरंधर' की कमाई पर असर पड़ा है, जबकि वीकेंड पर फिल्म ने अपनी ही ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कमाल का कलेक्शन किया था। बता दें कि अक्षय खन्ना की मूवी अभी तक 'पुष्पा 2' से लेकर 'पीके' तक का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं आगे भी रणवीर सिंह की "धुरंधर' कई सुपरहिट फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article