बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection Day 1: 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर उड़ाया धुंआ, पहले दिन की बंपर कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 6, 2025, 08:17 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और आर माधवन (R Madhavan) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए एक दिन हो गया है। अब फिल्म की कमाई की रिपोर्ट सामने आ गई है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। तो चलिए जानते हैं रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का पहले दिन का कलेक्शन कैसा रहा है।

पहले दिन की बंपर कमाई

रणवीर सिंह एक बार फिर अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म का कोई वीडियो नहीं बल्कि कलेक्शन रिपोर्ट है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को रिलीज एक दिन हो गया है। 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कमाई के ये आंकड़े देखने के बाद फैंस और मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त भी अहम रोल में हैं। इन स्टार्स की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर की पहले दिन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article