बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 Worldwide Box office: 6 दिनों में 1000 करोड़ी बनी रणवीर सिंह की फिल्म !! रचा इतिहास

Dhurandhar 2 Worldwide Box office: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। अब यह मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली है।

Image

Dhurandhar 2 Worldwide Box office

Dhurandhar 2 Worldwide Box office: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सहित कई कलाकारों को अहम रोल में देखा जा रहा है। 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनिया भर में धमाल मचा रही है। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस हर रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया इतिहास रचा है। सोमवार के अहम इम्तिहान में शानदार सफलता हासिल करने के बाद 'धुरंधर: द रिवेंज' वर्ल्डवाइड लेवल पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। तो चलिए देखते हैं कि यह मूवी कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

जल्द 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'धुरंधर 2'

19 मार्च को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने महज चार दिनों के अंदर ही 300 करोड़ और 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म का खिताब हासिल किया। 'धुरंधर 2' ने शाहरुख खान की 'जवान' और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार के कलेक्शन को देखने के बाद यह मूवी अब 900 करोड़ रुपये के क्लब में आसानी से शामिल हो गई है। यह मूवी 919 करोड़ रुपये कमा चुकी है और जल्द ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। (इसे भी पढ़ें: 'Dhurandhar 2' के कलेक्शन की आंधी देख बदली गई 'Bhooth Bangla' की रिलीज डेट !! अब इस दिन देगी दस्तक)

'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' दोनों ही फिल्मों को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है, जिसका खुलासा मेकर्स ने दूसरे पार्ट में किया है। आने वाले दिनों में यह मूवी इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हो सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article