बॉक्स ऑफिस

De De Pyaar De 2 Day 1 Prediction: धीमी शुरुआत के बाद भी इतिहास रचेंगे अजय देवगन, देंगे कोविड के बाद की 4th बिगेस्ट रॉम-कॉम ओपनर

De De Pyaar De 2 Day 1 Box Office Prediction: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिससे साफ है कि सिंघम की ये रॉम-कॉम बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत लेगी लेकिन फिर भी ये एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए तैयार है।

Image

De De Pyaar De 2 Box Office

De De Pyaar De 2 Day 1 Box Office Prediction: अजय देवगन साल 2019 में अपनी रोमांटिक कॉमेडी दे दे प्यार दे लेकर आए थे, जिसमें तब्बू और आलोकनाथ अहम किरदारों में दिखे थे। इस फिल्म में दर्शकों ने रकुलप्रीत-अजय की जोड़ी को काफी एन्जॉय किया और मूवी सुपरहिट रही। फिल्म दे दे प्यार दे के अंत में ही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का अनाउंटमेट कर दिया था जो कि इस शुक्रवार यानि कि 14 नवम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म दे दे प्यार दे 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स भी मीडिया में आने लगी हैं, जिन्हें देखने के बाद ये माना जा रहा है कि अजय देवगन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करेगी। हालांकि धीमी शुरुआत के बाद भी दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। आइए आपको बताते हैं कि वो कौन सा रिकॉर्ड है, जो दे दे प्यार दे 2 अपने नाम करेगी?

असल में कोरोना वायरल लॉकडाउन के बाद बहुत ही कम फिल्में बॉक्स ऑपिस पर अच्छा कारोबार कर पा रही हैं। अगर कोविड के बाद रिलीज हुई हिट रॉम कॉम मूवीज की बात करें तो उन्हें आप उंगलियों पर गिन सकते हैं। दर्शक रोमांटिक मूवीज देखने के लिए बहुत कम थिएटर का रुख कर रहे हैं क्योंकि उनकी हैबिट बदल चुकी हैं। अगर बात अजय देवगन की अपकमिंग मूवी दे दे प्यार दे 2 की करें तो इसे फ्रेंचाइजी मूवी होना का भरपूर फायदा मिलेगा, जिस कारण ये कोविंड के बाद रिलीज हुई बेस्ट रॉम कॉम ओपनर्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने के लिए तैयार है। ट्रेड के गरियारों से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, दे दे प्यार दे 2 कोविंड के बाद रिलीज ही 4th बिगेस्ट रॉम कॉम ओपनर का खिताब अपने नाम करने के लिए तैयार है।

कोरोना के बाद रिलीज हुईं 5 सबसे बड़ी रॉम-कॉम ओपनर्स की लिस्ट कुछ इस प्रकार है:

तू झूठी मैं मक्कार: 15.73 करोड़ रुपये

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: 11.1 करोड़ रुपये

सनी ओर संस्कारी की तुलसी कुमारी: 10.11 करोड़ रुपये

परम सुंदरी: 7.37 करोड़ रुपये

भूल चूक माफ: 7.2 करोड़ रुपये

परम सुंदरी को धूल चटा देगी दे दे प्यार दे 2

ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म दे दे प्यार दे 2 पहले दिन लगभग 8-9 करोड़ रुपये का कारोबार आराम से कर लेगी। अजय देवगन की फैन फॉलोइंग और दे दे प्यार दे फिल्म सीरीज का पुल दर्शकों को थिएटर आने को मजबूर करेगा। फिल्म दे दे प्यार दे 2 की पहले दिन कमाई जैसे ही 8-9 करोड़ के आसपास जाएगी, वैसे ही ये इस साल रिलीज हुई परम सुंदरी को पछाड़ देगी। परम सुंदरी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला था, जिसने पहले दिन 7.37 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अजय देवगन, रकुलप्रीत सिंह, मिजान जाफरी, जावेद जाफरी और आर माधवन की दे दे प्यार दे 2 बड़े ही आराम से पहले दिन परम सुंदरी को पछाड़ देगी और कोरोना के बाद रिलीज हुई 4th सबसे बड़ी रॉम कॉम ओपनर बन जाएगी। वैसे आप सभी फिल्म दे दे प्यार दे 2 देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article