De De Pyaar De 2 Box offfice Day 1: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) कल यानी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। पहले पार्ट यानी 'दे दे प्यार दे' की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाया। ट्रेलर और गानों को जिस तरह का पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है, उसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि 'दे दे प्यार दे 2' ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में कमाल कर सकती है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही है उनके मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' पहले दिन शानदार कमाई करने में कामयाब रहेगी।
पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी 'दे दे प्यार दे 2'
अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने अब तक जो बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है, उसे देखने के बाद यह पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रहेगी। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी ओपनिंग डे पर 7 से 8 करोड़ रुपये कमा सकती है। अगर शुक्रवार के दिन फिल्म का कलेक्शन 8 करोड़ रुपये रहता है तो शनिवार और रविवार को 'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस डबल डिजिट में आसानी से कमाई कर लेगी।
अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी और मीजान जाफरी सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओ में दिखाई देने वाले हैं। अजय देवगन के फैन्स इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेकरार हैं। फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो इसने 100 करोड़ रुपये ज्यादा का कारोबार किया था। ऐसे में अब निर्माताओं को इसके दूसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें हैं। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
