बॉक्स ऑफिस

Crew Box Office Collection Day 5: पांच दिन में ही पस्त हुई करीना और तबू की 'क्रू', बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने

Crew Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। लेकिन शुरुआती दिनों के मुकाबले अब फिल्म की कमाई में कमी आने लग गई है। खासकर पांचवे दिन 'क्रू' की कमाई बेहद कम दिखी।

Image

'क्रू' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Crew Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, तबू और कृति सेनन ने अपनी फिल्म 'क्रू' से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दर्शकों के मन में जगह बनाने के साथ-साथ 'क्रू' (Crew Box Office Collection) बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है। हालांकि शुरुआती दिनों के मुकाबले मूवी की कमाई घटती ही जा रही है। खासकर पांचवे दिन करीना कपूर (Kareena Kapoor) की 'क्रू' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 'क्रू' ज्यादा दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर (Kareena Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और तबू (Tabu) स्टारर 'क्रू' (Crew Box Office Collection) ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवे दिन 3.50 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है, जो कि ओपनिंग के मुकाबले बहुत ज्यादा कम है। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को सिनेमाघरों में 'क्रू' की ऑक्युपेंसी केवल 12.99 प्रतिशत ही दर्ज की गई। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने केवल भारत में अभी तक 37.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन राहत की बात तो यह है कि करीना कपूर, कृति सेनन और तबू स्टारर 'क्रू' विदेशों में अच्छी खासी कमाई कर रही है। विश्वस्तर पर 'क्रू' ने अभी तक 70.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

बता दें कि करीना कपूर (Kareena Kapoor), तबू और कृति सेनन (Kriti Sanon) की मूवी 'क्रू' को रिया कपूर और एकता कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में करीना कपूर, तबू और कृति सेनन ने एयरहॉस्टेस की भूमिका अदा की है। महिलाओं पर आधारित 'क्रू' ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर है। इस मूवी में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा ने भी कॉमेडी का तड़का लगाने की कोशिश की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article