बॉक्स ऑफिस

Crew Advance Booking Report: करीना, तब्बू और कृति की फिल्म ने रिलीज से पहले छापे नोट, एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे

Crew Advance Booking Report: करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता देखने को मिली। साथ ही अब फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं।

Image

Crew Advance Booking Report

Crew Advance Booking Report: करीना कपूर (Kareena Kapoor), तब्बू (Tabbu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म क्रू इस 29 मार्च को बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। सिर्फ यही नहीं फिल्म को देखने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं। पहली बार बॉलीवुड इंडस्ट्री की तीन एक्ट्रेस की जोड़ी देखने को मिल रही है, जिसके लिए इंतेजार सिर्फ 2 दिन का और है। फिल्म का ट्रेलर सभी को काफी ज्यादा पसंद आया था लोगों को उम्मीद है की फिल्म की कहानी अच्छी हो। इसी के साथ टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने रिलीज से पहले कितना कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म क्रू (Crew) को सीबीएफसी से यू/ए प्रमाणित किया गया है, यानी इसे बच्चे भी देख् सकते हैं। इसी के साथ फिल्म भारत के 2500 स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है, जिसके लिए कास्ट काफी ज्यादा खुश है। हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आई है, जिसे देख मेकर्स काफी खुश है। सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 3700 टिकेट बेची हैं, जिससे उनकी झोली में 13.3 लाख रुपए आएं हैं।

कहा जा रहा है की फिल्म पहले दिन 7 से 8 करोड़ के बीच ओपनिंग कर सकती है। फिल्म में तीन एक्ट्रेसेस के अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा नजर आने वाले हैं। यह फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और अनिल कपूर फिल्म्स एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क द्वारा निर्मित है। देखना दिलचस्प होगा की क्या फिल्म बड़े परदे पर धमाल करने में कामयाब हो पाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article