बॉक्स ऑफिस

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव-वामिका गब्बी उड़ाएंगे गर्दा! पहले ही दिन ही छापेंगे इतने करोड़

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वामिका गब्बी (Vamika Gabbi) की भूल चूक माफ आज यानी 23 मई को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। लोगों को उम्मीद है कि राजकुमार की ये फिल्म शानदार कमाई करेगी। आइए जानते है कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर सकती है।

Image

Bhool Chuk Maaf

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वामिका गब्बी (Vamika Gabbi) की भूल चूक माफ आखिरकार आज यानी 23 मई को रिलीज हो गई है। करण शर्मा द्वारा निर्देशित इस मूवी को अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की पहले दिन कितनी कमाई हो सकती है।

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) पहले दिन 5 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। इस फिल्म के लिए यह एक अच्छी शुरुआत होगी। फिल्म ने पहले दिन पीवीआर इनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 30,000 टिकट बेचे हैं। अगर फिल्म को स्पॉट बुकिंग में अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है, तो यह उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग करेगी।

इन फिल्मों से हो रही टक्कर

भूल चूक माफ की टक्कर इस समय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की रेड-2, केसरी वीर और मिशन इम्पॉसिबल 8 और फाइनल डेस्टिनेशन 6 से हो रही है। रेड -2 भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और रघुबीर यादव की इस फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदे है। सिनेमाघरों पर धमाल करने के लिए इस फिल्म के पास काफी ज्यादा कम समय है। भूल चूक माफ सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो हफते बाद ही OTT पर स्ट्रीम हो जाएगी।

क्यों हुआ फिल्म को लेकर विवाद

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वामिका गब्बी (Vamika Gabbi) के अलावा फिल्म में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और रघुबीर यादव भी नजर आने वाले हैं। पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बीच में भारत-पाकिस्तान विवाद के चलते मेकर्स ने सिनेमा रिलीज टालकर फिल्म को सीधे ओटीटी पर ले जाने का फैसला किया, लेकिन अब ये फिल्म सिनेमाघरों पर ही रिलीज हुई है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article