Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हालिया रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई बेहद शानदार रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी आने वाले 2 से 3 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार लेगी। फिल्म ने शुक्रवार के दिन अच्छा कलेक्शन करने के बाद अब शनिवार की कमाई में भी बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। आइए देखें 'भूल भुलैया 3' ने अब तक कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
दूसरे वीकेंड में कर रही हैं धांसू कमाई
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने शुक्रवार के दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अब फिल्म ने दूसरे शनिवार के दिन 15.50 करोड़ रुपये का करोबार किया है। अब तक यह मूवी 183 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। कार्तिक आर्यन स्टारर जल्द ही उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी।
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी है। फिल्म 'भूल भुलैया 3' को दर्शकों से मिली-जुली समीक्षा मिल रही है। इस मूवी के साथ सिनेमाघरों में अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर मूवी 'सिंघम अगेन' भी रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों के क्लैश होने के बाद ये अच्छी कमाई कर रही हैं। 'सिंघम अगेन' के कलेक्शन की बात करें तो इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 193 करोड़ रुपये कमाए हैं।
