बॉक्स ऑफिस

BMCM box office collection day 8: 50 करोड़ी हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म, कमाई ने किया मेकर्स को निराश

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जलवा जारी है। लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो एक हफ्ते के अंदर यह फिल्म 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो पाई है।

Image

Akshay Kumar and Tiger Shroff

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। अली अब्बास जफर से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट सहित निर्माताओं को यह उम्मीद थी कि 'बड़े मियां छोटे मियां' साल 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों से एक साबित होगी। शुरुआत के दिनों के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट ही देखने को मिली है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये आंकड़ा 8 दिनों में पूरा कर लिया है। आइए देखें इसकी टोटल कमाई कितनी हुई है।

ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'बड़े मियां छोटे मियां' ने गुरुवार को 1.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने इस दिन 8.34% की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। पहले हफ्ते में यह फिल्म 50.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में यह फिल्म अच्छी कमाई कर पाए।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने विलेन का रोल निभाया है। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स की ओर से भी फिल्म को तारीफ मिली थी। बता दें इस फिल्म के साथ 11 अप्रैल यानी ईद के दिन ही अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'मैदान' (Maidaan) भी रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों के क्लैश से इनकी कमाई पर काफी असर हुआ है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article