बॉक्स ऑफिस

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office: इमरान हाशमी की मूवी खेलेगी 150 करोड़ की पारी, फीके पड़े सनी देओल

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' जहां 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। वहीं 'बटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर धक्के खा रही है।

Image

Awarapan 2 VS Batwara 1947: बॉक्स ऑफिस पर हुआ महासंग्राम (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बड़े सितारों की टक्कर देखने को मिल रही है। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की "आवारापन 2' और सनी देओल की 'बटवारा 1947' ने एक साथ बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन जहां एक तरफ 'आवारापन 2' लोगों का दिल जीतते नहीं थक रही है तो वहीं सनी देओल की 'बटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर धक्के खा रही है। दोनों की कमाई में जमीन-आसमान का फर्क देखने को मिल रहा है। 'बटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख कहा जा सकता है कि इमरान हाशमी के आगे इस बार सनी देओल का स्टारडम भी फीका पड़ गया। तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के 8वें दिन के कलेक्शन पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Batwara 1947 Box office: निकल गई Sunny Deol की हेकड़ी, कमाई देख आगबबूला हुए आमिर खान

    इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। लेकिन इसके बाद भी मूवी 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है। 'आवारापन 2' ने बीते दिन 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की 13 प्रतिशत ऑक्युपेंसी सिनेमाघरों में दर्ज की गई थी। वहीं 8वें दिन भी मूवी 9 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। ऐसे में 'आवारापन 2' का कुल कलेक्शन 141.87 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ghatak 2: फिर साथ आएंगे Sunny Deol-Rajkumar Santoshi, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

    Awarapan 2 VS Batwara 1947 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    Awarapan 2 VS Batwara 1947 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

      'बंटवारा 1947' ने की इतनी कमाई

      बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' धक्के खा रही है। सनी देओल की फिल्म ने बीते दिन महज 0.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म 3 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, इसके बाद भी मूवी की ऑक्युपेंसी सिनेमाघरों में महज 9 प्रतिशत ही दर्ज की गई। बता दें कि 'बंटवारा 1947' का कुल कलेक्शन वैश्विक स्तर पर 49.02 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। 120 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई 'बटवारा 1947' 8 दिनों में 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article