बॉक्स ऑफिस

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'अवतार 3' का जलवा, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 22, 2025, 05:48 AM IST

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 3: जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश (Avatar Fire And Ash) को रिलीज हुए अब तीन दिन हो गए हैं। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। तो चलिए जानते हैं...

Image

Image Source: Avatar Fire And Ash Movie

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 3: जेम्स कैमरून (James Cameron) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अवतार फायर एंड ऐश (Avatar Fire And Ash) को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने रिलीज होते ही दुनियाभर के साथ-साथ इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को रिलीज हुए अब तीन दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद अब फिल्म की कमाई को लेकर नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने पहले दोनों दिनों की तरह तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने तीसरे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

'अवतार फायर एंड ऐश' ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

फिल्म अवतार फायर एंड ऐश एक बार फिर से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की वजह से चर्चा में आ गई है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद अब कमाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 66.25 करोड़ रुपये हो गई हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म अवतार फायर एंड ऐश की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। अवतार फायर एंड ऐश ने इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी गदर काट रखा है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने दुनियाभर में 300M डॉलर से भी ज्यादा की कमाई कर ली है।

फिल्म पहले दोनों पार्ट्स ने मचाया था धमाल

जेम्स कैमरून ने फिल्म अवतार फायर एंड ऐश से पहले रिलीज हुए दोनों पार्ट्स से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जेम्स कैमरून की दोनों फिल्में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में टॉप पर है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article