बॉक्स ऑफिस

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 1: 'धुरंधर' के छक्के छुड़ा देगी जेम्स की फिल्म, ओपनिंग डे पर मचेगा धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 19, 2025, 06:21 AM IST

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 1: जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश (Avatar Fire And Ash) रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर छा गई है। फिल्म दुनियाभर के साथ-साथ इंडिया में भी पहले दिन बंपर कमाई करने वाली है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन...

Image

Image Source: Avatar Fire And Ash Movie

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश (Avatar Fire And Ash) आज यानी 19 दिसंबर को लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में है। फिल्म की कहानी और VFX को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बातें हो रही हैं। जेम्स कैमरून (James Cameron) की इस फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रखा था। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। तो चलिए जानते हैं कि जेम्स कैमरून की फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

'अवतार फायर एंड ऐश' ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े हैं। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश पहले दिन इंडिया में 25-30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की एक्शन फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को टक्कर देने वाली है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म अवतार फायर एंड ऐश की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। असल आंकड़ों में अपको बदलाव देखने को मिल सकता है।

दुनियाभर में होगी इतनी कमाई

इंडिया के अलावा दुनियाभर में भी जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश का जलवा देखने को मिलने वाला है। वैरायटी के मुताबिक जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश पहले दिन दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 340-365 मिलियन डॉलर का बिजनेस कर सकती है। इंडियन करेंसी में ये आंकड़ा 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article