Article 370 Box Office: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 10 दिन हो गए हैं। 10 दिनों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। फिल्म को लगातार ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि 'आर्टिकल 370' हिंदी सिनेमा 13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल-सेंट्रिक फिल्म है। फिल्म के रविवार की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। यह फिल्म 10 दिनों के अंदर 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। आइए देखें 'आर्टिकल 370' की टोटल कमाई कितनी हुई है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म 'आर्टिकल 370' की कमाई के आंकड़े अपने X अकाउंट पर साझा किए हैं। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार के इन 3.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शनिवार के दिन कमाई बढ़कर 5.25 करोड़ रुपये हो गई थी। रविवार के दिन यामी गौतम स्टारर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही। फिल्म ने 10 दिनों के भीतर 54.44 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। आने वाले दिनों यह फिल्म 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन बड़ी आसानी से कर लेगी।
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' के साथ विद्युत् जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम के साथ अरुण गोविल और प्रियामणि जैसे कई एक्टर अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।
