Animal registers 3cr footfalls in cinemas: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लिए एनिमल (Animal) लाइफ चेंजिंग मूवी बनकर उभरी है। फिल्म एनिमल से पहले वो नई जनरेशन के स्टार थे, जिनमें मासी एक्टर बनने की क्षमता थी लेकिन एनिमल के बाद वो बॉलीवुड के नए मासी एक्टर बन गए हैं, जिनकी फिल्म के लिए थिएटर के बाहर दर्शकों के लाइनें लगी हैं। फिल्म एनिमल की सफलता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रणबीर कपूर की एनिमल साल 2023 की चौथी मूवी बन गई है, जिसने सिनेमाघरों में 3 करोड़ से ज्यादा फुटफॉल्स दर्ज कराए हैं। साल 2023 खत्म होने की कगार पर है और यह कारनामा केवल 4 बॉलीवुड फिल्में की कर पायी हैं, जिनमें से एनिमल एक है।
Gadar 2-Jawaan के बराबर खड़ी हुई रणबीर कपूर की एनिमल
अभिनेता रणबीर कपूर की एनिमल ने थिएटर्स में 3 करोड़ फुटफॉल्स का आंकड़ा पार करके शाहरुख खान की पठान-जवान (Jawan-Pathaan) और सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2) की बराबरी कर ली है। इस साल केवल इन्हीं तीनों मूवीज ने सिनेमाघरों में 3 करोड़ फुटफॉल्स दर्ज कराए हैं। यहां तक कि सलमान खान की मेगा बजट फिल्म टाइगर 3 भी ये कारनामा नहीं कर पायी थी।
दुनियाभर में Animal को मिल रहा है जबरदस्त रिस्पांस
अभिनेता रणबीर कपूर की एनिमल को दुनियाभर में शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म एनिमल ने 17 दिनों में अपने खाते में 835 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं और रणबीर कपूर की सबसे बड़ी मूवी बनकर उभरी है। रणबीर कपूर की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस ऐसी शानदार कमाई नहीं की है।
