बॉक्स ऑफिस

Shaitaan Advance Booking: Ajay Devgn की फिल्म Shaitaan की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, डबल डिजिट में होगी मूवी की ओपनिंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 4, 2024, 04:19 PM IST

Shaitaan Advance Booking collection: अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान (Shaitaan) 8 मार्च 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग विंडो अब खोल दी गई है। जिसको लेकर फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स सामने आ रहा है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Shaitaan Advance Booking Report

Shaitaan Advance Booking collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान (Shaitaan) 8 मार्च 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग विंडो अब खोल दी गई है। जिसको लेकर फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स सामने आ रहा है। विकास बहल द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी बताती है जो अनजाने में एक भयावह अजनबी को अपने घर में आमंत्रित करता है। इस फिल्म बुरी आत्माओं से जुड़ी भयानक घटनाओं की एक सीरीज को दिखाया जाएगा। फिल्म को लेकर बीते काफी समय से चर्चा शुरू हो गई है।

यह एक थ्रिलर हॉरर फिल्म साबित होने वाली है, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म शैतान को गुजराती फिल्म वाश का ऑफिशियल रीमेक बताया गया है। अब फिल्म के एडवांस बुकिंग से जुड़ी हलचल पर भी एक नजर डालते हैं।

शैतान एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

अजय देवगन स्टारर शैतान की एडवांस बुकिंग कल से शुरू हो गई। फिल्म ने धीमी शुरुआत की लेकिन फिर भी इसे एक अच्छी शुरुआत बताई जा रही है। दोपहर 1 बजे तक पीवीआर और आईनॉक्स में 4250 और सिनेपोलिस में 1470 टिकटें बिक चुकी हैं। वहीं नेशनल चेन में कुल 5720 टिकट बिक गए हैं। फिल्म पहले दिन डबल डिजिट की ओपनिंग कर सकती है। फिल्म को टारगेट पहले वीकेंड के बाद 42-47 तक की कमाई करना है। जिसमें फिल्म कामयाब हो सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article