Lahore 1947 Vs Battle of Galwan Box office Clash: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बीते दिन ये खबर सामने आई कि फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज टल गई है। आज सुबह ये न्यूज सामने आई कि फिल्म साल 2026 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। वहीं आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज डेट के बारे में भी खुलासा हो गया है। ऐसा लगता है कि अब सलमान और आमिर खान के बीच जंग छिड़ने वाली है।
कब रिलीज होगी बैटल ऑफ गलवान
बॉलीवुड हंगामा ने रिपोर्ट की थी कि सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 17 अप्रैल को रिलीज नहीं हो पाएगी। यह खबर फैलते ही फैंस में हलचल मच गई और सब सवाल करने लगे कि आखिर क्या गड़बड़ हुई। अब इस मामले में साफ हो गया है और फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है और अब यह 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। सलमान खान और मेकर्स का मानना है कि यह तारीख ज्यादा बेहतर है क्योंकि अगले दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। उस समय देश में देशभक्ति का जोश चरम पर होगा और 'बैटल ऑफ गलवान' जैसी देशभक्ति वाली फिल्म देखने के लिए यह सबसे सही समय होगा।
लाहौर 1947 को लेकर आया अपडेट
आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट घोषित कर दी है। यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल धमाका करने वाले हैं। आमिर खान ने कहा, 'यह धर्माजी का सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट में से एक है और मुझे बहुत खुशी है कि वे इस फिल्म को देख पाएंगे।' फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल भी हैं।

aamir khan sunny deol lahore 1947.
बॉक्स ऑफिस पर होगी जंग
बताते चलें कि आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 और सलमान खान की मूवी बैटल ऑफ गलवान के बीच बॉक्स ऑफिस पर जंग होने वाली है। लोग अब और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। सलमान खान के लिए ये मूवी काफी ज्यादा जरूरी है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इन दोनों फिल्मों से लोग किसे ज्यादा पसंद करते हैं।
