बॉक्स ऑफिस

Aadujeevitham The Goat Life Box Office Collection: पृथ्वीराज सुकुमारन की द गोट लाइफ ने चलाया जादू, चौथे दिन हुई चांदी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 1, 2024, 11:28 AM IST

Aadujeevitham The Goat Life Box Office Collection: पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की फिल्म 'द गोट लाइफ' को दर्शकों और क्रिटिक्स का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में पृथ्वीराज के काम की दर्शक जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने 4 दिन में कितने करोड़ का बिजनेस किया?

Image

The Goat Life (credit Pic: Instagram)

Aadujeevitham The Goat Life Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की फिल्म 'द गोट लाइफ' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सालार के बाद पृथ्वीराज सुकुमारन द गोट लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने शानदार काम किया है। इस फिल्म को बनाने में 14 साल लग गए। ये मलयालम फिल्म है जिसे तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म ने चौथे दिन धुआंधार कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म ने 4 दिनों में कितने करोड़ का बिजेनसे किया है?

'द गोट लाइफ' ने कमाए इतने करोड़

फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने भारत में कुल मिलाकर 30.1 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ये फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 7.6 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, तीसरे दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ और चौथे दिन 8.85 करोड़ का बिजनेस किया। मलयालम में रविवार को फिल्म की आक्यूपेंसी 79.92 प्रतिशत थी। द गोट लाइफ बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर की क्रू को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

जानें किस पर आधारित है द गोट लाइफ की कहानी

फिल्म की कहानी केरल के एक व्यक्ति नजीब के जीवन पर आधारित है जो 90 के दशक की शुरुआत में काम की तलाश के लिए खाड़ी देशों में जाता है। फिल्म में उसकी यात्रा को दर्शाया गया है जो वहां से भागकर वापस आना चाहता है। बैनमियन की उपन्यास गोट डे पर फिल्म बनाई गई है। फिल्म को कामल हासन, मणि रत्नम ने पृथ्वीराज को रोल की जमकर तारीफ की है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article