बॉलीवुड

Yodha vs Merry Christmas: बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी सिद्धार्थ और कैटरीना, करण जौहर की बढ़ी टेंशन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 3, 2023, 12:08 PM IST

Yodha vs Merry Christmas Box Office Clash: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा (Yodha) की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है, फिल्म 8 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है, इसी के साथ ही अब केटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस (Merry Christmas) भी उसी दिन रिलीज होगी।

Image

Yodha vs Merry Christmas Box Office Clash

Yodha vs Merry Christmas Box Office Clash: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा (Yodha) की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है, फिल्म 8 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इसी के साथ ही अब केटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस (Merry Christmas) भी उसी दिन रिलीज होगी। अब दोनों फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म योद्धा में सिद्धार्थ और दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को पहले 15 दिसंबर को रिलीज किया जाना था, हालांकि अब फिल्म कि रिलीज डेट में फेरबदल कर दिया गया है।

इसी तरह मेरी क्रिसमस को भी पहले 22 दिसंबर को रिलीज किया जाना था, जिसके बाद डेट चेंज करके इसे 15 दिसंबर किया गया और अब फिल्म की रिलीज डेट 8 दिसंबर कर दी गई है। जिसके बाद अब देखना होगा की कौन सी फिल्म बड़े पर्दे पर बाजी मारने वाली है।

करण जौहर ने निकाली थी भड़ास

इससे पहले जब मेरी क्रिसमस के मेकर्स ने फिल्म की रिलीट डेट में बदलाव किया था, तब भी करण जौहर भड़क गए थे और उन्होंने काफी खरी खोटी सुनाई थी। अब एक बाद फिर योद्धा की रिलीज डेट में बदलाव होते ही मेरी क्रिसमस की रिलीज डेट में भी बदलाव कर दिया गया है। 22 दिसंबर को डंकी और सालार जैसी बड़ी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article