बॉलीवुड

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन भी फुसकी बम निकली यारियां 2, कमाई में बटोरे चिल्लर

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 5: दिव्या खोसला कुमार स्टारर फिल्म 'यारियां 2' सिनेमाघर में रिलीज होते ही बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई कर ली है।

Image

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 5

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 5: फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार की बीवी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की फिल्म 'यारियां 2' सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को देखने के लिए कई लोग थिएटर भी पहुंचे हैं। फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड भी थे, क्यूंकि पहला भाग काफी लोगों को पसंद आया था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने पांचवें ही दिन कितनी कमाई कर ली है।

बॉलीवुड फिल्म यारियां 2 (Yaariyan 2) को कल क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा काफी हल्का रिस्पांस मिला था। इसी के साथ कुछ ज्यादा अच्छे रिव्यू ना मिलने पर भी फिल्म को काफी मुसीबतों को झेलना पड़ा। लेकिन अब फिल्म के पांचवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं 36 लाख का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 2.27 करोड़ हो गया है। इस कलेक्शन को देख मेकर्स काफी परेशान है। दर्शकों के दिलों पे यारियां 2 कुछ कमाल नहीं कर पाई, ऐसे में मेकर्स को काफी घाटा हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ रूपए बताया जा रहा है। ऐसे में कलेक्शन देख मेकर्स बजट के लिए भी खर्चा नहीं उठा पाएंगे। इसी के साथ दर्शकों ने किरदारों की एक्टिंग को भी बिलकुल भी पसंद नहीं किया है। सी के साथ बता दें की फिल्म में दिव्या के अलावा पर्ल वी पुरी, मीजान जाफरी और प्रिया प्रकाश वारियर जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं। साथ ही बंगाली फिल्म एक्टर यश दास गुप्ता ने इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article