बॉलीवुड

World Music Day 2025: राहुल शर्मा ने रिलीज किया ‘एथेरियल स्प्लेंडर ऑफ मेवाड़’, सीन्स और धुन पर आया लोगों का दिल

संतूर वादक राहुल शर्मा ने विश्व संगीत दिवस (21 जून) से पहले अपना नया ईपी ‘एथेरियल- स्प्लेंडर ऑफ मेवाड़’ जारी कर दिया है। इस ईप को श्रिजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सहयोग से तैयार किया गया है। ये अब टाइम्स म्यूजिक पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

Image

World Music Day 2025

इस वर्ल्ड म्यूजिक डे से पहले टाइम्स म्यूजिक पेश करता है भारत की शाही विरासत और अमर परंपरा को समर्पित एक खास म्यूजिक 'इथरियल- स्प्लेंडर ऑफ मेवाड़'। यह एक नया पांच गानों वाला ईप है, जिसे दुनिया भर में मशहूर संतूर वादक राहुल शर्मा ने तैयार किया है और खुद परफॉर्म भी किया है। इस संगीत को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इस गाने में खास संतूर की धुनें सुनने को मिलती हैं, जो मन को शांत करती है और सोचने पर मजबूर करती हैं और भीतर से जुड़ने का अहसास कराती हैं। 'इथरियल' एक ऐसा संगीत अनुभव है, जो शांति और ध्यान के पलों के लिए बिलकुल सही है। ये संगीत दुनिया भर के लोगों के लिए भी खास मायने रखता है। 'इथरियल- स्प्लेंडर ऑफ मेवाड़' एक अनोखा प्रोजेक्ट है, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत को राजस्थान के शाही इतिहास की भव्यता के साथ खूबसूरती से मिलाता है। यह ईप श्रिजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सहयोग से तैयार किया गया है और मेवाड़ राजवंश की समृद्ध विरासत को सम्मान देने के साथ-साथ उदयपुर की आत्मा और संस्कृति को संगीत और कहानी के ज़रिए सेलिब्रेट करता है।

राहुल शर्मा ने किया इन कलाकारों संग काम

राहुल शर्मा इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं – जैसे मशहूर सैक्सोफोन वादक केनी जी (जिनका एलबम टाइम्स म्यूज़िक पर रिलीज हुआ था), फ्रेंच वर्ल्ड म्यूजिक ग्रुप डीप फॉरेस्ट, और पियानो वादक रिचर्ड क्लेडरमैन। इन सहयोगों के जरिए उन्होंने भारतीय संगीत को दुनियाभर के श्रोताओं तक पहुंचाया है।

राहुल शर्मा ने क्या कहा

राहुल शर्मा कहते हैं, इथरियल’ सिर्फ एक संगीत नहीं है, बल्कि यह बहादुरी, शालीनता और शाही परंपरा से भरे सदियों पुराने सफर की एक झलक है। मेवाड़ की विरासत को समर्पित यह संगीत मेरे लिए एक बहुत ही निजी और आध्यात्मिक अनुभव रहा है।"

मंदार ठाकुर ने कही ये बात

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का कहना है कि-"संगीत हमेशा से मेवाड़ की जीवंत विरासत का अहम हिस्सा रहा है। राहुल की रचना हमारी परंपरा की आत्मा को बहुत खूबसूरती से दर्शाती है। मंदार ठाकुर, टाइम्स म्यूजिक के CEO, कहते हैं कि-"हम ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करने में विश्वास रखते हैं जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मान दें। ‘इथरियल- स्प्लेंडर ऑफ मेवाड़’ विरासत और कला का संगम है। इस वर्ल्ड म्यूज़िक डे पर हम राहुल शर्मा की इस अनूठी सोच को दुनिया भर के श्रोताओं तक पहुंचाकर गर्व महसूस कर रहे हैं।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article