बॉलीवुड

OMG... तो इसलिए Shah Rukh Khan ने नहीं दी Karan Johar-Salman Khan को बर्थडे पार्टी!! जानें कारण

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 08:48 AM IST

Why SRK not arranged B'day Dinner party: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान बर्थडे पर केवल पठान का टीजर प्रमोट करना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने घर पर बर्थडे डिनर का इंतजाम नहीं किया था। पठान के लिए किंग खान ने बहुत मेहनत की है और वो इसके प्रमोशन के दौरान कहीं और बिजी नहीं होना चाहते थे।

Image

SRk B'day

Why SRK not arranged B'day Dinner party: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने 2 नवम्बर के दिन अपना 57वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। इस मौके पर शाहरुख खान के घर के बाहर सैकड़ो फैंस इकट्ठे हो गए थे, जिनसे उन्होंने मुलाकात की। इसके साथ-साथ शाहरुख खान ने मीडियावालों के साथ भी अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया। किंग खान सालों से मीडिया और फैंस के साथ अपनी खुशियां बांटते आ रहे हैं और इस साल भी ये सिलसिला जारी रहा। हालांकि इस बार एक चीज बदली हुई नजर आई और वो किंग खान के बर्थडे का पार्टी थी। शाहरुख खान हर साल अपने कुछ खास दोस्तों के लिए रात में डिनर का इंतजाम करते थे लेकिन इस साल उन्होंने अपने किसी दोस्त को बर्थडे डिनर के लिए बुलावा नहीं भेजा। यहां तक कि शाहरुख खान ने करण जौहर और सलमान खान से भी बर्थडे के दिन मुलाकात नहीं की, जिस कारण फैंस थोड़े से हैरान हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि शाहरुख खान ने इस बार बर्थडे डिनर क्यों नहीं रखा तो हम बता दें कि इसके पीछे का असली कारण पठान टीजर है। असल में शाहरुख खान की फिल्में पिछले कुछ वक्त से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। इन फिल्मों की वजह से शाहरुख खान के करियर पर बन आई है। फिल्म पठान के लिए शाहरुख खान ने बहुत मेहनत की है, जिस कारण वो बर्थडे के दिन केवल इसके टीजर लॉन्च पर ध्यान देना चाहते थे। किंग खान ने फैसला लिया था कि वो बर्थडे पर केवल पठान का टीजर प्रमोट करेंगे। वो नहीं चाहते थे कि किसी भी वजह से पठान टीजर प्रमोशन से उनका ध्यान भटके, इसलिए उन्होंने घर पर डिनर पार्टी नहीं रखी थी।

Shah Rukh Khan,

Shah Rukh Khan,

फिल्म पठान के टीजर की बात करें तो दर्शकों को यह बहुत पसंद आया है। टीजर वीडियो में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। पठान में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। जहां जॉन खलनायक की भूमिका में हैं तो दीपिका स्पाई का किरदार प्ले करती दिखेंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article