बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल क्यों जाती है आराध्या बच्चन, एक्ट्रेस ने कहा-"माहौल पसंद करती हैं..."

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) हाल ही में कान्स का हिस्सा बनी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरस हो रही है। एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने आराध्या के कान्स पर जाने पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

Image

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों अपने कान्स लुक से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को लोगों को ने काफी ज्यादा पसंद किया। ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन काले रंग का गाउन कैरी किया था, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ बाहर निकलती दिखीं। इस दौरान बेटी आराध्या भी काले रंग के गाउन में नजर आई।

ऐश्वर्या राय बच्चन 2002 से कान्स का हिस्सा बन रही हैं। पहले एक्ट्रेस अपनी मां वृंदा राय के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होती थी। अब उनकी बेटी आराध्या भी उनके साथ इस इवेंट में जाती है। ऐश्वर्या राय ने एक बार खुलासा किया था कि कैसे आराध्या कान्स से परिचित हो गई है और उसे फिल्म महोत्सव का 'वाइब' बहुत पसंद है।

वह मेरी तरह है

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा था कि-"आराध्या कान्स के लिए परिचित है। वह यह सब जानती है। कान्स दोस्तों के साथ फिर से जुड़ने के जैसा है। वह इस मायने में मेरी तरह है। शुरुआत इसी से होती है। उसे पैलेस बहुत पसंद है, उसे यहां का माहौल बहुत पसंद है। मुझे यकीन है कि यह सब उनके अंदर समा रहा होगा"

बचपन से ही यह देखा है

एक बार मीडिया ने ऐश्वर्या राय से पूछा था कि क्या आराध्या मीडिया से मिलने वाले अटेंशन से परेशान रहती हैं, तो ऐश्वर्या ने कहा था, "भगवान की कृपा से उसमें रेसिलिएंस है। उसने बचपन से ही यह देखा है। जब उसे भीड़ का सामना करना पड़ता है, तो वह बहुत चुप जाती है, मानो वह सब कुछ देख रही हो। हा, वह मुझसे चिपक जाती है क्योंकि वहां लोग चिल्ला रहे होते हैं और धक्का-मुक्की कर रहे होते हैं। जब मैं उसके साथ भीड़ में होती हूं, तो मैं उससे ज़्यादा घबरा जाती हूं।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article