बॉलीवुड

War 2 V/S Coolie: ऋतिक रोशन ने दी को-स्टार रजनीकान्त को बधाई, याद किया "भगवान दादा" फिल्म का किस्सा

Hrithik Roshan Tweet for Rajinikanth : ऋतिक रोशन ने रजनीकान्त को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर बधाई दी है। उन्होंने फिल्म भगवान दादा की एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि कैसे रजनीकान्त से पहली मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि रजनीकान्त सर आज भी मेरे लिए प्रेरणा और आदर्श बने रहेंगे।

Image

Image Credit: x Handle

Hrithik Roshan Tweet for Rajinikanth : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन फिल्म वॉर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये मूवी कल रिलीज हो रही है वॉर 2 के साथ रिलीज हो रही है रजनीकान्त स्टार कुली। कल वीरवार को इन दोनों फिल्मों की आपस में भिड़त होने वाली है। हालांकि इससे परे आज ऋतिक रोशन ने अपने पहले को-स्टार रजनीकान्त को बधाई दी है। इंडस्ट्री में उनके 50 साल पूरे होने की खुशी में ऋतिक रोशन ने पोस्ट शेयर की है। आइए नजर डालते हैं उन्होंने इस पोस्ट में क्या लिखा।

ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रजनीकान्त( Rajinikanth) के साथ फिल्म 'भगवान दादा' में काम किया था। उसी मूवी की एक प्यारी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-"एक अभिनेता के रूप में आपके साथ रहते हुए मैंने अपने पहले कदम रखे। आप मेरे पहले शिक्षकों में से एक थे, रजनीकान्त सर, आज भी मेरे लिए प्रेरणा और आदर्श बने रहेंगे। पर्दे पर जादू के 50 साल पूरे करने पर बधाई!" उनकी इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

साथ ही प्रमोशन के दौरान ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) ने रजनीकान्त( Rajinikanth) के बारे में बात की। रजनीकांत के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, ऋतिक ने पहले द रोशन्स के लॉन्च पर कहा था कि उन्हें कम उम्र में इस दिग्गज के साथ काम करने के महत्व का एहसास नहीं था। उन्होंने कहा, मैं उनसे 'हाँ अंकल, नहीं, हाँ' जैसे शब्दों में बात करता था। मेरी अपनी मर्ज़ी थी। आज अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिले, तो मैं बिल्कुल अलग हो जाऊँगा। मुझे उस पल के बोझ और भार का एहसास होगा जब मैं उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रहा हूँ। ऋतिक ने आगे कहा जब भी मैं कोई शॉट गड़बड़ करता, रजनी सर सारा दोष अपने ऊपर ले लेते थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article