बॉलीवुड

'वॉर 2' का हिस्सा होंगे टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर के ट्रेलर में दिखी झलक

Tiger Shroff in War 2 Trailer: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का ट्रेलर 25 जुलाई के दिन रिलीज कर दिया गया है। 'वॉर 2' में टाइगर श्रॉफ की भी झलक देखने को मिलेगा, जिसे आप 'वॉर 2' के ट्रेलर में देख सकते हैं।

Image

Tiger Shroff in War 2

Tiger Shroff in War 2 Trailer: निर्माताओं ने अपने फैन्स से वादा किया था कि वो 25 जुलाई को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' धांसू ट्रेलर रिलीज कर देंगे। निर्माताओं ने अपना वादा पूरा किया और फिल्म का ट्रेलर लोगों के बीच दस्तक दे चुका है। हरकोई 'वॉर 2' के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहा है। 'वॉर 2' साल 2019 में आई फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ वाणी कपूर और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। 'वॉर 2' का हिस्सा वाणी कपूर नहीं लेकिन टाइगर श्रॉफ इस मूवी का हिस्सा अभी भी बने हुए हैं। तो चलिए जानते है कि टाइगर श्रॉफ को मेकर्स ने किस तरह फिल्म का हिस्सा बनाए रखा है।

टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'वॉर' एक इंडियन सोल्जर खालिद की भूमिका निभाई थी, जो एक मिशन के दौरान अपनी जान गवा देता है। 'वॉर' का सबसे बड़ा ट्विस्ट यह था कि सौरभ नाम का एक बदमाश एजेंट खालिद की हत्या करने के बाद प्लास्टिक सर्जरी करवाकर उसके जैसा चेहरा पा लेता है और धोखा देता है। मेट्रो ट्रेन में ऋतिक रोशन यानी कबीर के साथ हुई एक लड़ाई में उसकी मौत हो जाती है। खालिद की मौत 'वॉर' में होने के बाद इस बात पर काफी चर्चा हो रही थी कि 'वॉर 2' में टाइगर श्रॉफ की वापसी होगी।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ की फोटो नजर आती है। इस ट्रेलर में ऋतिक रोशन को टाइगर श्रॉफ की फोटो को रेस्पेक्ट देते हुए देखा जाता है। ऋतिक रोशन को टाइगर श्रॉफ की फोटो के सामने बोलते हुए देखा जाता है, 'मैं वो बलिदान दूंगा, जिसका कोई गवाह नहीं होगा।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article