War 2 Trailer Best Moment: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR), और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की लीड रोल वाली फिल्म वॉर 2 (War 2) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर ने सभी का दिल जीत लिया है। फिल्म वॉर 2 के ट्रेलर के एक्शन सीन्स देखने के बाद लोग देखते ही रह गए। ट्रेलर में स्टार्स की एंट्री वाले सीन्स सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। तो चलिए इस फिल्म वॉर 2 के 5 बेस्ट मोमेंट्स जिनको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बात हो रही है।
'वॉर 2' के इन पांच सीन्स ने काटा गदर
कियारा आडवाणी, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। इसकी वजह अभी हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर है। फिल्म के इस ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स हैं जो आपके दिमाग को हिला देंगे। इस खास खबर में हम आपके लिए फिल्म वॉर 2 के ट्रेलर 5 बेस्ट मोमेंट्स लेकर आए है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गए हैं।
1. ऋतिक रोशन की एंट्री
फिल्म वॉर 2 के ट्रेलर में ऋतिक रोशन की एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा में है। ऋतिक रोशन एंट्री सीन में एक भेड़िया भी एक्टर के साथ दिखा जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीच रहा है। इस सीन में ऋतिक रोशन के चेहरे पर खून से सना चेहरा, ग्रे हेयर इसको और दमदार बना रहे हैं।
2. जूनियर एनटीआर का स्वैग
ऋतिक रोशन के बाद ट्रेलर में एंट्री होती है जूनियर एनटीआर की। जूनियर एनटीआर के लुक में काफी नयापन है। जूनियर एनटीआर की एंट्री के साथ एक्शन की शुरुआत हो जाती है।
3. कियारा आडवाणी का एक्शन अवतार
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की एंट्री सबसे ज्यादा हैरान करने वाली है। पहले वो बिकिनी लुक में दिखाई देती है। इसके बाद जो उनका एक्शन अवतार देखने को मिलता है, वो बस लोग देखते ही रह जाते हैं।
4. फ्लाइट के एक्शन सीन्स
स्टार्स के साथ-साथ अगर किसी चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा तो वो थे फिल्म वॉर 2 ट्रेलर में फ्लाइट में हुए एक्शन सीन्स। फ्लाइट पर एक्शन सीन्स दिखाए गए है, ऐसा शायद पहली बार देखने को मिल रहा है।
5. ट्रेलर की जान है डायलॉग और म्यूजिक
फिल्म वॉर 2 के ट्रेलर में किसी अगर जान डालने का काम किया है तो वो है इसके डायलॉग और म्यूजिक। डायलॉग और म्यूजिक की सोशल मीडिया पर खूब तारिफ हो रही है।
कियारा आडवाणी, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 के ट्रेलर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
