War 2 Shooting Photos Leked On Internet: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 'वॉर' की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स ने 'वॉर 2' (War 2) की तैयारी भी कर ली है। इस बार ऋतिक रोशन के साथ-साथ मूवी में जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि मशहूर फिल्ममेकर आयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) ने 'वॉर 2' की शूटिंग भी स्पेन में शुरू कर दी है, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
'वॉर 2' (War 2) की शूटिंग आयान मुखर्जी ने स्पेन में शुरू की। सेट से वायरल हुई एक फोटो में जहां क्रू मेंबर्स तैयारी में बिजी दिखाई दिये तो वहीं दूसरी फोटो में आयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) भी क्रू मेंबर्स के साथ बातचीत करते नजर आए। हालांकि सेट पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) या जूनियर एनटीआर में से कोई भी नजर नहीं आया। 'वॉर 2' के सेट से लीक हुई इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि इस मूवी में भी जबरदस्त एक्शन होने वाला है। सेट से वायरल हुआ एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें कार के साथ एक्शन सीन होता नजर आया।
'वॉर 2' (War 2) से जुड़ी इन तस्वीरों और वीडियो को ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के फैनपेज ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है। फैन ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "इंतजार खत्म हुआ। युद्धभूमि के लिए तैयार हो जाएं। 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।"
'वॉर 2' में होगा शाहरुख खान और सलमान खान का कैमियो
इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 'वॉर 2' (War 2) में सलमान खान यानी टाइगर और शाहरुख खान यानी पठान की भी एंट्री हो सकती है। इस बारे में बात करे हुए 'वॉर 2' से जुड़े सूत्र ने कहा, "फिल्म यूं तो कई कारणों से बहुत एक्साइटिंग है। लेकिन यह पहली बार है जब आयान मुखर्जी की डायरेक्टोरियल मूवी में तीन मेगा स्टार्स साथ दिखेंगे।"
